फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूलों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा के एक संगठन क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन की ओर से शनिवार को जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने सरकारी विद्यालयों के मर्जर के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा ने शामिल होकर समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था की सरकारी विद्यालयों का मर्जर, शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन है इससे बड़ी संख्या में गरीबों के बच्चे शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाएंगे। दूसरी तरफ शिक्षक , शिक्षा मित्र तथा रसोईया की नौकरी भी खतरे में आने की संभावना है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ.सत्यनारायण, मुनीब, परमात्मा नंद राय, जनार्दन सिंह, लक्ष्मण पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें