फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईएस के समर्थन में विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 28 May 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समस्त कर्मचारी और अधिकारियों ने गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास भवन स्थित सभी विभागों में तालाबंदी रही। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन राशि मणि मिश्र पर हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समर्थन में विकास भवन के समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा कल्याण विभाग, डीपीआरओ विभाग, डीआरडीए कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला कृषि विभाग, पशु विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभाग के कार्यालयों में तालाबंदी रही। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद आदि नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन पर हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाय और दोनों फर्मो को काली सूची में डालते हुए फर्मो के प्रोपराइटर्स का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया जाय।

इसके अलावा विकास भवन में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की अराजक तत्वों से सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, अवर अभियंता लल्लन सिंह, अवर अभियंता आफताब अहमद, इरफान उल्लाह, महामंत्री अविनाश उपाध्याय, अवर अभियंता लल्लन सिंह, अवर अभियंता आफताब अहमद, अवर अभियंता  अवर अभियंता श्रीनिवास, अवर अभियंता श्याम बिहारी समेत कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें