फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के पदा​धि
विज्ञापन
बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) और इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के पदाधिकारियों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत-रोजगार युक्त भारत का नारा लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट काे सौंपा। पत्रक में मांग किया है कि नीट प्रश्नपत्र लीक रोकने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को हटाने या इस्तीफा देने की भी मांग की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आईपीएस के राष्ट्रीय महासचिव मनोज शाह ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक आंदोलनों का गला घोंटने का आरोप लगाया। चेताया कि यदि हम लाेगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलनकारी 20 जुलाई को संसद मार्च में भाग लेंगे। इस मौके पर अरविन्द गोंडनाना, सुरेश शाह, बिट्टु कुमार, लालचंद शाह, बच्चालाल गोंड, कमलेश शाह, मिथिलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें