फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 22 Jun 2017 11:26 PM IST
ballia
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सहदेश भदौरा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बलिया। चिलकहर विकास खंड सहदेश ग्राम पंचायत के भदौरा के ग्रामीणाें ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर एसडीएम रसड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि हम लोगों ने प्रदेश में अपनी सरकार चुनी फिर भी घरों के  नाली का पानी आबादी में गिरने के बजाय रास्ते में बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम समाज की पोखरी में घरों के नाली का पानी गिराने के लिए हम लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। यहां तक कि बीते छह जून को गांव में किए गए आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम रसड़ा, सीओ रसड़ा, खंड विकास अधिकारी चिलकहर की उपस्थिति में सात दिनों के भीतर पुलिस के सहयोग से ग्राम समाज की पोखरी में पानी गिराने का समझौता भी लिखवाया गया।

एसडीएम के अनुमोदन के बाद भी ग्राम प्रधान के पुलिस बल मांगने पर तहसील प्रशासन ने आनाकानी किया। ऐसे में हम ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक सड़क पर जमा गंदे नाली का पानी पोखरी में गिराने की व्यवस्था नहीं की जाएगी तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सर्वदेव सिंह, वीरेंद्र वर्मा, मनोज ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, कबूतरी, तारा देवी, बिंदू, सुनीता, प्रदीप ठाकुर, श्रीभगवान शर्मा, विजय शंकर, वीर बहादुर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें