चौकिया मोड़। क्षेत्र के फरसाटार गांव में सोमवार को बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक किशोर की मौत और 13 लोगों के झुलसने के मामले में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्होंने गांव निवासी रितेश भारती के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें मृत किशोर के परिजनों को 10 लाख एवं झुलसे लोगों को 50 हजार रुपये की मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने एसडीओ अजय कुमार मिश्रा एवं अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार को घटना में आरोपी बनाने की मांग भी की है। मांगें पूरी नहीं होने पर पावर हाउस घेरने की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, दीप चन्द, महात्म कुमार गौतम, राजकुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार, बसंत, फूलचन्द, राजू, बनारसी, आनन्द कुमार, रामप्रवेश, प्यारेलाल, छोटेलाल प्रसाद व जोगिंद्र मौजूद रहे।