फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने सदल बल पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
रानीगंज बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के पैमाइश कराते एसडीएम बैरिया प्रशांत कुमार नायक साथ में ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाजार में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगाने वाले दुकानदारों से दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। एसडीएम ने बीच सड़क से दोनों तरफ फीता से माप कराकर सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित भी किया। ज्ञात हो कि रानीगंज बाजार में दिन में कई बार सड़क जाम होने, पटरियों पर अस्थाई दुकानें लगाने और कई जगह सड़क के दोनों ओर की पटरी पर स्थाई अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा लेने की शिकायत लोगों ने की थी। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी ने तीन दिन पहले रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। लेकिन इसका कोई असर व्यापारियों पर नहीं हुआ। एसडीएम के साथ आई राजस्व टीम ने बीच सड़क से दोनों किनारों तक नापी कर अतिक्रमण को हटाने को कहा। एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर सभी लोग अपना स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण खुद ही हटा लें। अन्यथा जेसीबी और पर्याप्त मजदूर लेकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें