फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ नगरवासियों ने बुधवार को हाइड्रिल काॅलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में उल्लेख किया है कि अधीक्षण अभियंता की टाऊन फीडर तीन से जुड़े मालगोदाम चौराहा से लेकर भृगु आश्रम, साकेत पूरी, बड़ी मठिया आदि मोहल्लों में अघोषित विद्युत कटौती, विद्युत ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्याओं से मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफाॅर्मर पर ओवरलोड की समस्याओं के चलते आए दिन तार टूटते रहते है। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि यदि हम लोगों की मांगे एक सप्ताह के अंदर पूरी नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। इस मौके पर सभासद ददन यादव, पवन गुप्ता, राजू पांडेय, राधारमण अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी आदि रहे।
उधर दुबहर में विद्युत उपभोक्ताओं ने समाजसेवी वरुण सिंह के नेतृत्व में अघोषित विद्युत कटौती सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को पत्रक सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि विद्युत उपकेंद्र दुबहर से संचालित सहरसपाली फीडर की विद्युत क्षमता में वृद्धि किया जाए। जर्जर हाईटेंशन तार के साथ 33 केवीए जर्जर तार को तत्काल बदला जाए। विद्युत उपकेंद्र से हाेने वाली विद्युत आपूर्ति में बार-बार हो रही ट्रिपिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। विद्युत उपकेंद्र पर रात में लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने चेताया कि यदि हमारी मांगे तत्काल पूरी नहीं की जाती है तो हम क्षेत्रीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। पत्रक सौंपने वालों में टुनटुन सिंह, आनंद पांडेय, आर्यन सिंह, नितिश सिंह आदि लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें