फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी अभियुक्तों को रिहा करने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गुजरात में बिलकिस बानो केस के दोषी अभियुक्तों की रिहाई के खिलाफ महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की जिला संयोजक रेखा पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। दोषी अभियुक्तों की सजा माफी को निरस्त करते हुए अभियुक्तों को पुन: गिरफ्तार करने की मांग की। सीतापुर के हरगांव में अनुसूचितों पर हुए हमले में शामिल आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की गई। रेखा पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से महिलाओं के हित और सम्मान का बखान किया जा रहा था। वहीं, उन्हीं की पार्टी की सरकार में गुजरात दंगे हुए। लीलावती भारती, सोमरिया राजभर, मीरा शर्मा, तेतरी देवी, पार्वती देवी, राजकुमारी, कमला, कमलावती, गुड़िया, मुन्नी देवी आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें