फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मेें शौचमुक्त की मुहिम तेज

Wed, 08 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगा किनारे गावों को खुले में शौचमुक्त बनाने की मुहिम तेज हो गई है । प्रथम चरण में पांच ब्लॉकों के गंगा किनारे के 41 गावों को लिया गया है, जहां ग्रामवासियो से परिचर्चा कर, ट्रिगरिंग करके तथा गावों में शौच के समय पर भ्रमण कर लोगो से खुले में शौच नही करने की अपील की जाएगी ।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ क़े बालाजी के साथ पंचायत विभाग के अधिकारियो ने इसकी शुरुआत दुबहर ब्लॉक के ओझवालिया गांव से किया ।

इस मौके पर भारी संख्या में जूटे ग्रामीणों को सीडीओ ने खुले में शौचमुक्त गांव बनने से होने वाले फायदों को बताया । कहा कि इससे कई बीमारियो से बचा जा सकता है । सीडीओ ने ग्रामवासियो से अपील भी किया कि शौचालय का प्रयोग कर स्वयं भी स्वस्थ रहें और सरकार की सोच को सफल बनाने में सहयोग करें । इस मौके पर आजमगढ़ से आए पंचायत विभाग के उप निदेशक जयदीप त्रिपाठी ने भी विभागीय योजनाओ की जानकारी दी

। साथ ही कहा कि खुले में शौचमुक्त गांव बनने में एक एक ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है । खुले में शौच से अनेक बीमारियो के फैलने की आशंका हो जाती है । इसलिए स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के लिए सरकार की इस मुहिम में सबके सहयोग की जरुरत है । इस मौके डीपीआरओ राकेश यादव, डीपीसी शैलेश ओझा, मण्डल को-ऑर्डिनेटर, समस्त खण्ड प्रेरक व भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें