फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वाहनों का चालान काटने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के गुदरी बाज़ार में शुक्रवार को गल्ला व्यापारियों और यातायात पुलिस के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है। व्यापारियों का विरोध को देखते हुए पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

गुदरी बाजार व चमन सिंह बाग रोड पर सुबह से शाम तक ट्रक व माल वाहक वाहनों के खड़ा होने से राहगीरों आने जाने में परेशानी होती है। जाम में फंसने के डर से रास्ता बदलकर महावीर घाट होकर या चौक होकर आते जाते है। स्थानीय लोगों ने इसकी कई बार शिकायत करने पर टीएसआई समद खां गुदरी बाजार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान काटने लगे। इसकी खबर लगते ही गल्ला व्यापारी पहुंच कर चालान काटने का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया, ट्रैफिक उपनिरीक्षक और गल्ला व्यापारियों में जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार ने ट्रैफिक पुलिस पर वाहनों से अवैध वसूली करने के बावजूद वाहनों का चालान काटने का आरोप लगाया। कहा कि यह व्यापारियों और वाहन मालिकों का शोषण है। इस बाबत यातायात प्रभारी सीओ सीटी गौरव कुमार ने बताया की सड़क जाम की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चीलान काट रही थी, जिसका व्यापारियों ने विरोध कर दिया। व्यापारियों को बुलाकर जाम से मुक्ति को लेकर वार्ता की जाएगी। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें