फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिवक्ताओं के चैंबर ध्वस्त करने और लाठीचार्ज का विरोध

विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर हटाने के विरोध में सिकंदरपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अ​धिवक् - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बलिया। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के वर्षों पुराने चैंबरों को ध्वस्त किए जाने और लाठीचार्ज का विरोध जिले के अधिवक्ताओं ने किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने जजी कैंपस में आपात बैठक की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं के चैंबरों पर बुलडोजर चलाना लोकतंत्र के लिए घातक है। महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, महासचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित शैलेष कुमार सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राय हंस आदि शामिल रहे। मामले की प्रति जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को भी प्रेषित की गई है। सिकंदरपुर में तहसील परिसर में भी अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। सुशील सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विजय शर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, नवल किशोर मणि पाण्डेय, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें