फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वेतन भुगतान में देरी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों और खंड शिक्षा अधिकारी के वेतन भुगतान में हर महीने आ रही बाधा को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें संगठन की ओर से सभी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए पत्र की प्रति महानिदेशक स्कूली शिक्षा,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई, जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिलामंत्री डाॅ. राजेश पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया है कि गत वर्ष दिसंबर से ही हर महीने वेतन भुगतान को लेकर खाते पर रोक और वेतन नहीं मिलने के कारण ईएमआई सहित रोजमर्रा की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।विवश होकर शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि वेतन भुगतान होने और खाता पर रोक की कठिनाई का स्थाई निदान होने तक शिक्षक सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें