फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संयुक्त परिवार के परिवार की समृद्धि संभव नहीं : मस्त

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में उत्कृष्ट कार्य के लिए रसड़ा ब्लाक के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का सम्मान बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया। बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित सम्मान समारोह राष्द्र भक्ति से ओत-प्रोत रहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में गरिमामय रूप से मनाए जाने संबंधी कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए गए थे।
इस क्रम में जनपद के उत्कृष्ट 75 अध्यापकों एवं 75 विद्यालयों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया था। इन शिक्षकों तथा विद्यालयों को सम्मानित करते हुए सांसद ने देश की तरक्की में शिक्षा को अहम बताया। नई शिक्षा नीति की चर्चा करते सांसद ने कहा कि यह नीति संस्कार के साथ ही बेहतर शिक्षा व राष्द्र के प्रति प्रेम की भावना जागृत करेगी। सांसद ने कहा कि जब तक गांव समृद्ध नहीं होंगे, देश समृद्ध नहीं होगा। गांव तभी समृद्ध होगा, जब परिवार समृद्ध होगा और परिवार की समृद्धि बिना संयुक्त परिवार के नहीं है। इसलिए परिवार को विघटन से बचाने के लिए हम सब को आगे आना होगा। इससे पहले सांसद का स्वागत बीएसए मनिराम सिंह, शिक्षक नेता जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह, हिमांशु मिश्रा, सुनील कुमार चौबे, रत्न शंकर पांडेय, मनोज सिंह, जिला समन्वयक नूरुल हुदा व ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर मुरलीछपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, आशुतोष सिंह तोमर, मुमताज अहमद, अजयकान्त, रामप्रकाश सिंह, अल्ताफ अहमद, शशिभूषण मिश्र आदि रहे। संचालन अब्दुल अव्वल व आभार नूरुल हुदा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें