फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेयरी को बढ़ावा देकर रोकेंगे पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के गांवों से पलायन रोकने के लिए सरकार पशुपालन और डेयरी को बढ़ावा देगी। इसके लिए दो से 10 पशुओं की डेयरी लगाने के लिए जिला सहकारी बैंक से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालकों को 10 फीसदी मार्जिन मनी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

आयुक्त एवं निबंधक (सहकारिता) बीएल मीणा ने जिला सहकारी बैंक को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करना है। पशुपालकों को कर्ज में ली गई रकम पांच वर्षों में 60 समान किस्तों में जमा करनी होगी।
कर्ज से खरीदे गए पशुओं को बैंक में दृष्टिबंधक करने के साथ टैगिंग भी की जाएगी। डेयरी इकाई के कर्ज के एवज में छह फीसदी ब्याज देना होगा। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद दूबे ने बताया कि बैंक की 20 शाखाएं हैं। डेयरी लगाने के लिए ग्रामीण 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पशुओं की खरीद के लिए किस्त में मिलेगा पैसा
चार पशुओं वाली इकाई के लिए पहली बार में दो पशुओं की खरीद के लिए ऋण दिया जाएगा। छह माह बाद दो और पशुओं के लिए राशि दी जाएगी। इसी तरह, छह पशुओं की इकाई में पहली बार में चार पशुओं और छह माह बाद शेष राशि दी जाएगी। 10 पशुओं की इकाई में पहली बार में छह पशु खरीदने के लिए रुपये मुहैया कराए जाएंगे। छह माह बाद और चार पशु खरीदने के लिए ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें