कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार राम ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलकेजी के बच्चों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। यूकेजी के बच्चों ने मोदी अंकल का संदेश, बेटी रक्षा हो पूरा देश... गाकर वाहवाही लूटी। अभिनय गीत मैं गंगा हूं... का मंचन दर्शकों ने सराहा। भारत माता के आंसू, गीता उपदेश, समुद्र मंथन आदि नाटकों को दर्शकों की वाहवाही मिली। राजस्थानी तथा पंजाबी नृत्य की दर्शकों ने प्रशंसा की। बद्री प्रसाद कश्यप ने आभार व्यक्त किया। मुरली मनोहर श्रीवास्तव, डा. विनोद सिंह, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, अक्षय ठाकुर, संजय शुक्ल, आनंद स्वरूप शुक्ल, नागेंद्र पांडेय, रमेश राय मौजूद थे।