फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम कोर्ट के सामने धरना

Sun, 05 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चौकन गांव में एक जमीन की पैमाइश के दौरान नट बस्ती के लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस ने परिवार की महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज महिलाओं ने एडीएम कोर्ट के सामने रविवार को धरना दिया। उनका आरोप था कि ग्रामसभा की जमीन को गलत तरीके से पट्टा देकर उसकी पैमाईश कराई जा रही थी, जिसका विरोध करने पर पुलिस ने उनकी बर्बर पिटाई की।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चौकन गांव निवासी गिरिजा नट सहित कई लोगों ने अपर जिलाधिकारी की अदालत में एक वाद दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि ग्राम प्रधान सचिव व लेखपाल ने  कार्रवाई करते हुए जीएस की जमीन को अपात्र के नाम पट्टा करा दिया।  एडीएम खेमपाल सिंह ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश जारी किया। जबकि ग्राम प्रधान के इशारे पर उक्त जमीन की  पैमाईश रविवार को शुरू करा दी गई, जिसका विरोध गांव के नट बिरादरी के लोगों ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें