भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी का 35वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की तारीफ की। विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी की अगुवाई में देश प्रगति कर रहा है।
तिवारी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता से जोड़ना ही अंतिम लक्ष्य है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। इसमें संगठन का कार्य करने वाला हर कार्यकर्ता देवता तुल्य है। सपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
संासद भरत सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश नित नये आयाम को छू रहा है। मोदी के नेतृत्व में हम विधानसभा चुनाव भी फतह करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, डा. अरुण श्रीवास्तव, अनूप चौबे, वशिष्ठ दत्त पांडेय, राजीव मोहन चौधरी, रमेश राय आदि लोग उपस्थित रहे।
खेजुरी में भाजपा का 35वां स्थापना दिवस क्षेत्र के श्रीनाथ बाबा मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सिकंदरपुर विस नेता माधव प्रसाद गुप्त ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों को आत्मसात करते हुए जिस उद्देश्य के साथ पार्टी की स्थापना की गई।