गड़वार/चिलकहर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गड़वार प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने बुधवार की सुबह 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्घ सुखपुरा थाने में एक साल पूर्व हत्या के प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज है, तब से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खरहाटार लारपुर मौजा निवासी राहुल नट उर्फ करिया पुत्र राजू नट के खिलाफ पिछले वर्ष सुखपुरा थाने में हत्या के प्रयास मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, उसके बाद से यह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा इसकी गिरफ्तारी को लेकर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।