फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को पुलिस का नहीं रह गया है डर : विधायक सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के टकरसन गांव में मृतक के पुत्र व परिजनों को ढांढस बंधाते विधायक सुरेंद्र सि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। टकरसन गांव में मंगलवार की शाम बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पहुंचकर मृतक मिंटू सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि मिंटू सिंह के हत्यारों को गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जितना पुलिस को सक्रिय रहना चाहिए उतना नहीं है। बलिया में प्रशासनिक जो स्वरूप बनना चाहिए वह अभी नहीं बन पा रहा है। मुझे स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है। कहा कि अधिकारियों को जो संवेदनहीनता है सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बात की जाएगी। कहा कि बलिया में अपराध बढ़ा है इस पर नियंत्रण प्रशासन के सख्त माध्यम से ही संभव है और ढुलमुल प्रशासन से संभव नहीं है। कहा कि मिंटू सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। कहा कि प्रशासनिक तेवर जो दिखना चाहिए वह वर्तमान समय में नहीं दिख रहा है। जब तक प्रशासन का तेवर नहीं दिखता है, अपराधी डरते नहीं है। कहा कि हर जगह प्रशासन की व्यवस्था दिख रही है लेकिन बलिया में नहीं। हम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर प्रशासनिक ढांचे को बदलने का काम करेंगे और चुस्त दुरुस्त करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें