फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका बनीं ब्लॉक अध्यक्ष, सीमा भारती महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को चिलकहर ब्लॉक में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय की देखरेख में हुई ब्लॉक इकाई के गठन की कार्यवाही में प्रियंका सिंह को अध्यक्ष, पूनम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना, निकिता सिंह, इंद्रकला, रूना पांडेय, प्रेमशीला चौहान को उपाध्यक्ष, महामंत्री सीमा भारती, मंत्री नीलम देवी, संयुक्त मंत्री सविता पांडेय, संगठन मंत्री बिंदू यादव, शिप्रा गुप्ता, सुमन सिंह, कोषाध्यक्ष चिंता और मीडिया प्रभारी के पद पर सबिता भारती का चयन किया गया। इसके उपरांत, जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय ने ब्लॉक कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंदाकिनी द्विवेदी, विजेता सिंह, निरूपमा मिश्रा, सिंपल चौरसिया, विभा श्रीवास्तव, माया राय, मीरा, शबाना परविन, अन्नू सिंह, किरन भारती, सत्यमबदा त्रिपाठी, मणि सिंह इत्यादि शिक्षिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें