फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब निजी अस्पतालों को पोर्टल पर देना होगा डेंगू मरीजों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अब निजी अस्पतालों के चिकित्सक डेंगू के मरीजों के मामले में मनमानी नहीं कर सकेंगे। जिले के इन अस्पतालों को डेंगू मरीज का पूरा ब्योरा पोर्टल पर देना होगा। इसके साथ ही मरीज की एलाइजा जांच के लिए सैंपल भी जिला अस्पताल भेजना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दो साल से डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अभी तक सरकारी अस्पताल पर इलाज को आने वाले मरीजों का आंकड़ा ही सामने आ पाता था। निजी चिकित्सक एनएस एक किट के माध्यम से डेंगू की पुष्टि कर उसका इलाज करते हैं। उनके द्वारा मरीजों की एलाइजा जांच नहीं कराई जाती। इलाज के नाम पर मोटी रकम भी मरीजों से वसूली जाती है। एलाइजा जांच से ही डेंगू की सही पुष्टि होती है।
निजी अस्पतालों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एचआईपी (इंटीगेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम) पोर्टल पर डेंगू मरीजों का पूरा ब्योरा अंकित करना होगा, जिसमें मरीज का नाम, पता, उम्र, लिंग और बीमारी का ब्योरा दर्ज करना होगा। मरीज की सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जहां सैंपल को एलाइजा जांच कर मरीज में डेंगू की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में डेंगू के मरीज का इलाज करने पर पूरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड होगा। इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे डाटा अपलोड करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें