फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 केंद्रों पर भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बोर्ड के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने व्यक्तिगत व पत्राचार के रूप से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का फार्म भरने वाले छात्रों के लिए जिले में 17 अग्रसारण केंद्र बनाएं हैं। इसमें राजकीय इंटर कालेज बलिया, नरहेजी इंटर कालेज नगरा, बांसडीह इंटर कालेज बांसडीह व रामनाथ इंटर कालेज मुरारपट्टी को केवल पत्राचार के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज बलिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज चितबड़ागांव, राजकीय बालिका इंटर कालेज रसड़ा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधैला, टोला बाजराय, टोला फतेहराय, बड़सरी, बछईपुर, सोनाडीह, केवरा, कोथ, शाहपुर अफगा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हजौली को व्यक्तिगत फार्म भरने के लिए केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर हाईस्कूल के 600 और इंटरमीडिएट के 400 विद्यार्थी फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें