फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बच्चों से ईंट ढुलाई कराने में प्रधानाध्यापक, लात से पिटाई करने में शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से सफाई कराने और ईंट की ढुलाई कराने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, छात्रा की लात से पिटाई करने और उसकी चोटी खींचने के आरोप में भी कए शिक्षक को निलंबित किया गया है। दोनों मामले रेवती शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिसौली से जुड़े हैं।
विज्ञापन

प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी से मामले की जांच कराई थी। जांच के दौरान मामले की पुष्टि होने के बाद बीईओ की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने कार्रवाई की है। गत 12 अगस्त को शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय विसौली में बच्चों से सफाई कराने, ईंट की ढुलाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में बच्चों की पिटाई करने का भी मामला सामने आया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी रेवती को सौंपी थी। जांच के दौरान बीईओ ने विद्यालयों के बच्चों और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए। इसमें प्रधानाध्यापक महेशजी यादव पर बच्चों से सफाई कराने और ईंट की ढुलाई कराने के आरोपों की पुष्टि हुई थी। वहीं, सहायक अध्यापक अजीत कुमार यादव पर एक छात्रा की लात से पिटाई करने और उसके बाल पकड़ कर खींचने के आरोपों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

बीएसए ने उक्त आरोपों को काफी गंभीर प्रवृत्ति का मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक अजीत यादव को प्राथमिक विद्यालय अघैला और प्रधानाध्यापक महेशजी यादव को उच्च प्राथमिक विद्यालय मून छपरा से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें