फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाव से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नरही वसूली कांड में कार्रवाई के बाद पुलिस लाख दावे कर रही है कि तस्करी पर नकेल कस दी गई है, लेकिन अवैध शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सीमा से निकलकर बिहार पहुंची शराब लदी नौका को मांझी थाना पुलिस ने रविवार को थाना सारण अंतर्गत जइछपरा के समीप पकड़ा है।
विज्ञापन


मांझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब तस्कर सीमावर्ती बलिया जनपद से चोरी छिपे नौका पर अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप लेकर मांझी थाना क्षेत्र में डिलीवरी देने जा रहे थे। सूचना पाकर मांझी थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब लदी नौका को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस की आहट पाकर तस्कर नौका छोड़कर फरार हो गए। जब्त शराब की मात्रा 315 लीटर बताई जाती है। पुलिस ने नौका को जब्त कर लिया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कम्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें