फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हरी सब्जियों के दाम गिरे, उत्पादक मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। हरी सब्जियों का भाव धड़ाम होने के चलते उत्पादक किसान मायूस है। वहीं, सब्जी खरीदारों की बल्ले-बल्ले है। बाजार में 10 रुपये प्रति किलो टमाटर, 10 रुपये प्रति किलो आलू, 10 रुपये प्रति किलो हरी मिर्च, मटर 20 रुपया प्रति किलो, पालक पांच रुपये प्रति किलो, बैगन 10 रुपये प्रति किलो, मूली दो रुपये प्रति किलो बिक रही है। अन्य सब्जियों का भी यही हाल है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हरी सब्जियों के भंडारण की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें औने-पौने दाम पर अपना उत्पाद बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इन सब्जियों के बेचने से हम किसानों का लागत भी नहीं निकल रही है। बाहर भी सब्जियों को भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह सब्जी कहां और कैसे खपेगी। यह एक आम समस्या है क्योंकि बैरिया तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरी सब्जियों की खेती किसानों ने की है। दूसरी तरफ, सब्जी खरीदने वाले क्रेता भाव गिरने से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि गर्मी में 80 रुपये प्रति किलो बिकने वाली हरा मिर्च इस समय 10 रुपये किलो मिल जा रही है। इसी तरह से अन्य सब्जियां भी चाहे वह मूली हो या टमाटर काफी सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें