लालगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र मुरलीछपरा पर बृहस्पतिवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सांसद के अनुज कन्हैया सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना मिल का पत्थर साबित होगी। सभी शिक्षक मन लगाकर लक्ष्य को प्राप्त करें। बुनियादी भाषा एवं गणित पर विशेष ध्यान देने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम 100 दिनों तक चलेगा। तहसीलदार बैरिया शिव सागर दुबे ने शिक्षकों से योजना को सफल बनाने का आग्रह किया। एआरपी शशिकांत व विनोद यादव ने बताया कि कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनके ज्ञान को बढ़ाने की पहल की जा रही है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय, परमेश्वर गिरी, शामू उपाध्याय, राजनारायण सिंह, रामप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, राधेश्याम पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता परमात्मा सिंह व संचालन अजय तिवारी ने किया।