फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी, तैयार होने लगा मंच और पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के जनननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्थापित प्रतिमा के अनावरण के लिए छह नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने भी कमर कस ली है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर उद्यान की साफ-सफाई और सजाने-संवारने जहां मजदूर जुटे रहे, वहीं पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंच आदि बनाने का काम तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी टॉकीज स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें