भारतीय वैश्य चेतना महासभा की ओर से आयोजित होने वाले भामाशाह जयंती को लेकर तैयारी बैठक में एकजुट
रसड़ा। नगर स्टेशन सड़क स्थित मार्केट में भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। 29 जून को बलिया में होने वाली भामाशाह जयंती की रणनीति और व्यापारियों की एकजुटता पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी और नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अरविंद गांधी ने बलिया टाउन हॉल में भामाशाह जयंती की तैयारियों की रूपरेखा बताई। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो। गांधी ने कहा कि वैश्य समाज उप-जातियों में बंटा है, जिससे अन्य लोग उन पर हावी रहते हैं। उन्होंने ‘बेटी और रोटी’ के स्तर पर सभी वैश्यों को एकजुट होने पर जोर दिया। बैठक में समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।