फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले में 500 बेटियों के हाथ पीला कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह समारोह कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वर्ष कुल 500 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शासन में 2.55 करोड़ जारी कर दिया है। पहले चरण में कुल चार ब्लॉकों के लाभार्थी होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लागू किया। सरकार का मानना था कि शादी अनुदान योजना के लाभ से अधिकांश गरीब परिवार वंचित रह जाते हैं। समारोह आयोजित कर गरीब बेेटियों की धूमधाम से शादी कराए जाने से इस सरकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार लाभ ले सकेंगे।
शुरुआत में योजना के प्रत्येक जोड़े की शादी पर कुल 35 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। वर्ष 2018-19 में इस धनराशि में बढ़ोतरी कर कुल खर्च 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। इसमें 35 हजार रुपये बेटी में खाते में और 10 हजार रुपये बेटी को उपहार सामग्री तथा छह हजार रुपये वर व वधू पक्ष के लोगों के खाने आदि खर्च किए जाएंगे। इस वर्ष कुल 500 गरीब बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य जिले को मिला है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार, इसके लिए शासन से धन प्राप्त हो चुकी है। बताया कि 14 दिसंबर को बांसडीह स्थित महाविद्यालय परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। पहले चरण में कुल चार ब्लॉकों बांसडीह, बेरुआरबारी, मनियर व रेवती ब्लॉक के लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। पंजीकृत लाभार्थियों के सत्यापन कराए जा रहे हैं। शासन से धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें