फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: मायके न भेजने से नाराज नौसैनिक की गर्भवती पत्नी फंदे से लटकी, छुट्टी पर घर आया था पति, 9 माह पहले शादी

Sun, 06 Aug 2023 05:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मायके न भेजने से नाराज नौसैनिक की गर्भवती पत्नी फंदे से लटक गई। उसका पति छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना बलिया शहर के राजपूत नेवरी का है। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विवाहिता की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर के राजपूत नेवरी में रविवार को नौसैनिक की पत्नी फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह गर्भवती थी। शादी नौ माह पहले हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की छानबीन की। परिजनों ने बताया कि मायके जाने की जिद को लेकर नाराज चल रही थी। वहीं, विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी नेहा (24) पुत्री ध्रुव प्रसाद की शादी बीते दो दिसंबर 2022 को राजपूत नेवरी निवासी अमित वर्मा से हुई थी। अमित नौसेना में तैनात है। नेहा परिवार के साथ काफी खुश थी। नेहा अपने पति के साथ 23 जुलाई को नैनीताल से घूमकर लौटी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था।

परिजनों ने बताया कि नेहा विदाई कराकर मायके जाने की जिद कर रही थी। लेकिन मुहूर्त को लेकर ससुराल पक्ष  के लोग 16 अगस्त तक विदाई करने को बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर रविवार सुबह करीब सात बजे पति के कमरे से निकलने के बाद निशा साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई।  परिजनों व मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें