पंदह। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी तक दो पालियों में होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक कराई जाएगी। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को चेताया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी से शुरुआत तो भूगोल से होगा अंत: परीक्षा के पहले दिन 12 जनवरी (सोमवार) को हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र, सामान्य आधारित विषय और कंप्यूटर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन, वादन और ऑटोमोबाइल तथा इंटर में साहित्य हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 13 जनवरी (मंगलवार) को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंग्रेजी के अलावा और विभिन्न ट्रेड विषयों की परीक्षा होगी।
15 जनवरी (गुरुवार) को हाईस्कूल के विज्ञान तथा इंटरमीडिएट के कृषि, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान और तकनीकी विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। वहीं 16 जनवरी (शुक्रवार) को हाईस्कूल में गणित, उर्दू और संस्कृत की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, इतिहास, कृषि विज्ञान, चित्रकला और अन्य व्यावसायिक विषय शामिल हैं। 17 जनवरी (शनिवार) को सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषय जबकि इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। अंतिम दिन 19 जनवरी (सोमवार) को हाईस्कूल के गृह विज्ञान तथा इंटरमीडिएट के भूगोल, उर्दू और संस्कृत की परीक्षा के साथ प्री-बोर्ड परीक्षा का समापन होगा।