बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन क ी पूर्व संध्या पर बुधवार को पूर्वांचल विकास मंच की ओर से विशुनीपुर में केक काटा गया। मंच के पदाधिकारियों ने उनकी लंबी आयु की कामना की।
मंच के संयोजक डा. कृष्णा कुमार ने बच्चों में केक, चाकलेट और बिस्कुट बांटा। गरीबों में कंबल भी बांटे। इस अवसर पर डा. कृष्णा कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के ऐसे पुरोधा थे, जिनका प्रत्येक दल तथा समुदाय के लोग आदर के साथ सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना चलाकर देश को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया।
इसके साथ ही परमाणु परीक्षण कर दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया। कहा कि अटल जी क ी कूटनीति का परिणाम था कि इजराइल जैसे देश से संबंध स्थापित हुआ। पाकिस्तान से शांति प्रयास के लिए सार्थक प्रयास किया।
इस मौके पर बमबम सिंह, चौरसिया समाज के अध्यक्ष जेपी चौरसिया, डा. शशि ओझा, वीर बहादुर चौरसिया, डा. हसन इरफान, मंत खां, अमर नाथ मौर्या, रमेश सिंह, रामदेव सिंह, लल्लन चौधरी, शिवम चौरसिया, शक्ति, प्रिंस आशीष आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी भाजयुमो के जिलामंत्री संतोष कुमार ने दी। बताया कि इस अवसर पर सांसद भरत सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रात: आठ बजे स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी।
तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया जाएगा। सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओंकारचंद्र सोनी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने पर मंथन किया गया। उपाध्यक्ष ओंकारचंद्र सोनी ने कहा कि बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर रवि सोनी, अटल, लल्लन, कृष्णानंद सोनी, राज कुमार गुप्त, विनोद चौरसिया, शिवांगी आदि रहे। अध्यक्षता अनिल गुप्त आैर संचालन लड्डू सोनी ने किया।