फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मां कूष्मांडा की आराधना कर कष्ट दूर करने की कामना की

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के सुरही गांव ​स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कूष्मांडा की पूजा की गई। भक्तों ने मांग से रोग हरने की कामना की।
विज्ञापन

आचार्य पं. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मान्यता है कि अपनी मंद मुस्कान से इन्होंने पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए इनका नाम कुष्मांडा पड़ा। आठ भुजाओं वाली, शेर पर सवार, हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र और गदा धारण किए हुए। इनकी पूजा से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, माता रानी के स्वरूप के दर्शन पूजन करने के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ी रही। वहीं, घर-घर पाठ का दौर जारी है।
नौ दिनों तक चल रहे अनुष्ठान को लेकर काफी सतर्क दिखाई दे रही हैं। साथ ही कलश स्थापना होने पर पाठ भी किया जा रहा है। मां ब्राह्मणी, शंकरपुर भवानी, मंगला भवानी, कपिलेश्वर आदि देवी मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालु उमड़ रहे। भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी संग पुलिस काफी सतर्क दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें