जिले में सिर्फ दो होटल व एक मैरेज हाल का पंजीकरण
जिले में सिर्फ दो होटल पार्क इन, होटल बलियांस व सिहांसन मैरेज हाल का पंजीकरण है। आरती व महादेव होटल के लिए फायर ब्रिगेड से एनओसी प्रकिया अंतिम दौर में है। अन्य सभी होटल मानक के विपरीत ही संचालित हो रहे हैं। जिला प्रशासन सब कुछ जानने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करता। सिटी मजिस्ट्रेट को सराय एक्ट के तहत होटल व लाज पर कार्रवाई का अधिकार है लेकिन वे भी पहल नहीं करते हैं।
गोपनीय सूचना के आधार पर स्पेशल पुलिस फोर्स लगाकर कार्रवाई कराई गई है। होटल में बहुत सी अतियमितता मिली है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई वह करेंगी। -राज करन नय्यर, पुलिस अधीक्षक।