फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधान के घर तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात प्रधान के घर में घुसकर मारपीट की गई। महिलाओं को गाली गलौज दी गई। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान इरफान अहमद के भाई रिजवान अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के रहने वाले नीतीश पाण्डेय और अम्बरिश पाण्डेय उनके घर पर देर रात आए और गाली गलौज देते हुए दरवाजे पर खड़ी कार, मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के अंदर घुसकर महिलाओं को गाली गलौज दी तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय घर पर कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें