फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ व लाइनमैन की अराजकतत्वों ने रात में की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। विद्युत उपखंड क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सरायभारती पर मंगलवार की रात में अराजकतत्वों ने एसएसओ और लाइनमैन की पिटाई कर दी। इस घटना के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया और विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद कर केंद्र पर ताला जड़ दिया। इससे क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अराजकतत्वों द्वारा माफी मांगे जाने पर दोपहर बाद करीब 1:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे बिजली कट गई। इसके कुछ ही देर बाद कई बाइक से कुछ लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा किया। अचानक यह लोग अराजक हो गए और उपकेंद्र के एसएसओ प्रदीप कुमार यादव तथा लाइनमैन अमरजीत सिंह के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनकी पिटाई कर दी। इसकी खबर बुधवार को अन्य विद्युतकर्मियों को हुई तो वह सरायभारती उपकेंद्र पर पहुंच गए और उन्होंने क्षेत्र की लाइन काटकर उपकेंद्र के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। वहां से सभी विद्युत कर्मी उपखंड कार्यालय रसड़ा आए और उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। साथ ही कार्य करने से इंकार कर दिया। बिजली कर्मचारी दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर मामला बढ़ता देख क्षेत्र के संभ्रांतजन आगे आए। जिन लोगों ने बिजलीकर्मियों से अभद्रता की थी, उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद बिजलीकर्मी आपूर्ति बहाली को सहमत हुए। विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने सार्वजनिकतौर पर अपनी गलती के लिए मांफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल बिद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें