फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से 100 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-पानी से 100 गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। मंगलवार की शाम बारिश और आंधी के चलते कई जगह तार और खंभे टूट गए। इससे 100 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई इलाकों में बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गए हैं।
मंगलवार की देरशाम तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी हुई। खासकर सोहांव ब्लॉक क्षेत्र में कई जगह टिनशेड उड़ गए। जहां-तहां पेड़ टूट कर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति को काफी प्रभावित किया है। नगर में तो आपूर्ति रात में बहाल हो गई लेकिन 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति पूरी रात ठप रही। कोटवा नारायनपुर व बसंतपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े 60 व चितबड़ागांव पावर हाउस के नरही फीडर से जुड़े 40 से अधिक गांवों की आपूर्ति बुधवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी
विज्ञापन

रतसर कस्बा के गांधी आश्रम चौराहा पर लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार की सुबह जल गया।शाम को दूसरा रिपेयर ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन वह भी फुंक गया। एसडीओ हरिओम गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि आंधी-पानी से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई लेकिन अब सामान्य हो चला है। अधिकांश गांवों में आपूर्ति शुरु हो चुकी है। कुछ जगहों पर गिरे पोल को दुरुस्त करने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

टिनशेड उड़े, पोल्ट्री फार्म ध्वस्त
दया छपरा। क्षेत्र में बारिश ने वैवाहिक समारोह में खलल डाला। कई जगह बिजली गुल होने के कारण जेनरेटर से काम लेना पड़ा और बरातियों को भी परेशानी हुई। गड़वार ब्लॉक क्षेत्र के घोसवती गांव में एक पोल्ट्री फार्म ध्वस्त हो गया जबकि एक अन्य पोल्ट्री फार्म में तेज हवा व पानी के कारण चूजोें की मौत हो गई। अखिलेश कुमार की घोसवती गांव में मुर्गीपालन के लिए एक पुराना पोल्ट्री फार्म है। मंगलवार की देर शाम को आंधी के साथ आई तेज बारिश के कारण पोल्ट्री फार्म में पानी भर गया जिससे इसमें मौजूद हजारों की संख्या में चूजे की मौत हो गई। वहीं पास में स्थित एक अन्य पोल्ट्री फार्म जो निर्माणधीन है बारिश के कारण ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें