फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 घंटे बाद 65 गांवों में बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद जिले में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं है। आए दिन किसी न किसी इलाके में आपूर्ति बाधित होती है। सोहांव ब्लॉक के कोटवा नारायनपुर व बसंतपुर उपकेंद्र से सोमवार की दोपहर में आपूर्ति ठप हो गई जो मंगलवार की दोपहर में बहाल हो सकी। इसके चलते, 65 गांवों के लोगों को पूरी रात परेशानी उठानी पड़ी। किसानों का मड़ाई कार्य भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शासन की ओर से गर्मी के दिनों में निर्बाध आपूर्ति को लेकर तैयारी करने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया गया है। लेकिन विभाग की ओर से केवल कोरम किया गया। इसका असर अब देखने को भी मिलने लगा है। आए दिन किसी न किसी इलाके में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने लगा है। शहर से लेकर गांवों तक बिजली की कटौती होने लगी है। दिन में तेज हवा के कारण अधिकांश इलाकों में जर्जर तारों के टूटने की घटना से बचने के लिए आपूर्ति बंद कर दी जा रही है या फिर तारों की स्पार्किंग से ब्रेक डाउन हो जा रहा है। बतौर उदाहरण सोमवार की दोपहर में सोहांव ब्लॉक के कोटवां नारायनपुर व बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति गाजीपुर स्थित कुंडेसर पावर हाउस से ठप हो गई। अधिकारियों के अनुसार मेन लाइन में फॉल्ट था जो मंगलवार की दोपहर में दुरुस्त हो सका। इसके चलते दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 65 गांवों में 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति ठप होने से जहां किसानों के मड़ाई का कार्य प्रभावित रहा वहीं गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।

कुंडेसर पावर हाउस से दोनों विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति मिलती है। सोमवार को मेन लाइन में फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रहा जो बहाल हो गया है। - एके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें