नरहीं। थाना क्षेत्र के ईटही गांव के बाहर बिजली के शार्ट सर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें किसानों का लाखों का नुक़सान हुआ है।
मंगलवार दोपहर में ईटही गांव के बाहर ईटही कथरिया मौजा में बिजली के शार्ट सर्किट से दौलतपुर गांव निवासी विजयशंकर सिंह के खेत से आग की लपटे उठनी शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने लल्लन सिंह, सिद्धनाथ सिंह, कैलाश पाण्डेय. रामबचन सिंह, दयाशंकर सिंह, ईटही गांव के इंद्रजीत ठाकुर की 20 बीघा गेहूं की फसल एवं बोझ जलकर खाक हो गए। सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। इस अग्निकांड में किसानों का लाखों का नुक़सान हो गया है।