फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आस्था की राह में गड्ढे, सड़कों पर पानी का रोड़ा

विज्ञापन
नगर के रामलीला मैदान के समीप पेयजल आपूर्ति पाइप को दुरुस्त करते कारीगर।संवाद
विज्ञापन
बलिया। त्योहारों के सीजन में शहर के प्रमुख रास्तों पर गड्ढे और सड़कों पर बहता पानी श्रद्धालुओं की राह में रोड़ा बन गया है। तीन करोड़ रुपये की परियोजना के तहत ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने के लिए हो रही खोदाई और पाइपलाइन फटने से रामलीला मैदान, सिनेमा रोड और शहीद पार्क चौक की स्थिति बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे काम से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रामलीला मैदान, सिनेमा रोड और शहीद पार्क चौक की स्थिति सबसे खराब है। सुबह और शाम पानी की सप्लाई शुरू होते ही सड़कों पर पानी फैल जाता है, जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो जाता है। खोदी गई सड़कों से होकर लोग हनुमानगढ़ी, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर समेत विभिन्न दुर्गा पंडालों तक पहुंचते हैं। मिड्ढी से एनसीसी तिराहा मार्ग, शहीद पार्क चौक, मिड्ढी से काजीपुरा मार्ग, जगदीशपुर तिराहा से जिला अस्पताल मार्ग पर गड्ढों की भरमार है।
रामलीला मैदान के पास पाइप फटी, दशहरा मेले पर संकट
शहर के रामलीला मैदान के पास केबल डालने के लिए की गई खोदाई के दौरान पानी की सप्लाई पाइप फट गई। एक सप्ताह बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका है। इसके चलते रामलीला देखने आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, सब्जी की पटरी पर करीब 40 से अधिक दुकानें सजती हैं। दशहरा के दिन रामलीला मैदान में भव्य मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन

सिनेमा रोड पर कई जगह पाइप फटी, दुकानदार परेशान
शहर के मुख्य बाजार में शहीद पार्क चौक से हनुमानगढ़ी मंदिर तक केबल डालने के दौरान कई जगह पानी की सप्लाई पाइप फट गई है। करीब पांच दिनों से सुबह और शाम पानी की सप्लाई शुरू होते ही सड़क पर पानी फैल जाता है। इस मार्ग से सुबह से देर रात तक करीब दो हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है।
विशुनीपुर चौराहे पर खोदाई के बाद सड़क नहीं हुई दुरुस्त
शहर के विशुनीपुर चौराहे पर पाइपलाइन ठीक करने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क की खोदाई की गई थी। इसके बाद सड़क को गड्ढे के रूप में ही छोड़ दिया गया। यह शहर का प्रमुख चौराहा है, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। गड्ढे से बचने के लिए चार पहिया और दोपहिया वाहन चालक उस ओर नहीं जाते हैं।
दुर्गा मंदिर के पास खोदाई से श्रद्धालु परेशान, हर पल खतरा
जापलिनगंज दुर्गा मंदिर के पास पाइपलाइन की खोदाई के बाद सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे मां के भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर कमेटी और क्षेत्रीय लोगों ने सड़क ठीक कराने की कई बार मांग की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते माता रानी के दरबार तक पहुंचने की राह कठिन हो गई है।
शहर के विकास के नाम पर एक महीने से काम चल रहा है। कदम चौराहे से लेकर चित्तू पांडेय तक हर मार्ग पर पाइप डालते समय पानी की सप्लाई पाइप को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सकता था। पूजा-पाठ के समय लोगों को परेशानी हो रही है। - पं. गौरव पाण्डेय, जापलिनगंज नया चौक
केबल डालते समय नगर पालिका के जलकल विभाग से संपर्क कर पाइपलाइन की जानकारी लेनी चाहिए थी। रात में खोदाई करके काम करने वाले चले जाते हैं। सुबह पानी की सप्लाई शुरू होते ही सड़क पर पानी बहने लगता है। जिससे परेशानी होती है। - बिट्टू साहू, गायत्री कॉलोनी, दुर्गा मंदिर के पीछे
अंडरग्राउंड केबल डालने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दशहरा से पहले ठीक करा लिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद से पाइपलाइन का ड्राइंग मांगा गया है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- इं. एके सिंह, सहायक अभियंता (एई), लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें