फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह मोबाइल टावरों से पावर केबल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से पावर केबल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने इंडस टावर कंपनी के छह टावरों से केबल काटकर चोरी कर ली। लगातार हो रही इन घटनाओं से मोबाइल नेटवर्क प्रभावित होने के साथ कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। मामले में कंपनी के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर नगरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुशील कुमार सिंह पुत्र दिवंगत हरिनारायण सिंह, निवासी मुड़ेरा, थाना कोतवाली रसड़ा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि टावरों के निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पावर केबल चोरी होने की जानकारी मिली।
उनके मुताबिक, 29 जून 2026 को तुर्कीदौलतपुर (देवकली) स्थित टावर और रेकुआ नसीरपुर स्थित टावर से केबल चोरी हुई। इसके बाद 14 सितंबर को कोठिया चट्टी स्थित टावर, नौ अक्तूबर को इंग्लिशिया ताड़ीबड़ागांव स्थित टावर , 11 अक्तूबर को नरही स्थित टावर और 12 अक्तूबर को रेकुआ नसीरपुर स्थित टावर से भी पावर केबल चोरी होने की जानकारी मिली। फील्ड ऑफिसर ने 12 अक्तूबर को नगरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें