चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में पोस्टर कला प्रतियोगिता अव्वल आए प्रतिभागियों को संमान?
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के समीप स्थित चंद्रशेखर नगर में शक्तिस्थल स्कूल पर सोमवार को भू-जल सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में संध्या शर्मा प्रथम, रोशनी परवीन द्वितीय तथा विश्वजीत वर्मा तृतीय रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में स्नेहा शर्मा प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय तथा नेहा पांडेय तृतीय रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर लल्लन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसपी सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर मात्र 0.78 प्रतिशत जल पीने योग्य है। इसमें नदियों और झरनों के जल शामिल है। आजकल आरओ से एक लीटर जल शुद्ध करने में चार लीटर जल नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जल की बर्बादी को रोकना ही हमारे भविष्य के लिए उचित है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंध दुर्गादत्त त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, संतोष ठाकुर, अंबिका त्रिपाठी, नीरज वर्मा, अतुल पांडेय आदि लोग रहे।