फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी 12 हजार, सफाईकर्मी सिर्फ एक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विकास खंड बैरिया के 30 ग्राम पंचायतों में 93 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। हैरत की बात यह है कि 2500 से 3000 की आबादी वाले ग्राम पंचायतों में चार से पांच और 12000 आबादी वाले ग्राम पंचायत में महज एक सफाईकर्मी की तैनाती की गई है। इसके चलते अधिकांश गांवों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन

विसुनपुरा ग्राम पंचायत की आबादी करीब 2500 की है लेकिन इस ग्राम पंचायत में चार सफाईकर्मी की तैनाती है, इसी तरह मानगढ़ की आबादी करीब 3000 है लेकिन इस ग्राम पंचायत में पांच सफाईकर्मी तैनात हैं। वहीं, कोटवां ग्राम पंचायत की आबादी 12 हजार से अधिक है इस ग्राम पंचायत में रानीगंज बाजार, चार-चार बैंक, अस्पताल, ब्लॉक है लेकिन इस ग्राम पंचायत में महज एक सफाईकर्मी की तैनाती है। यहां के प्रधान प्रतिनिधि रानीगंज बाजार की सफाई निजी सफाईकर्मियों को दैनिक वेतन पर रखकर कराते हैं। इसी तरह मधुबनी की आबादी आठ हजार से अधिक है लेकिन यहां भी महज एक सफाईकर्मी तैनात है। यह तो बस बानगी भर है, ऐसे कई ग्राम पंचायतें हैं जहां मानक के अनुसार सफाईकर्मियों की तैनाती नहीं है और गांवों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है और नालियां बजबजा रही हैं। दुर्जनपुर निवासी मान्धाता ओझा, अमित तिवारी आदि ने बताया कि गांव की नालियां बजबजा रही हैं। कहा कि कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीण कई बार बैरिया ब्लॉक पर शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।
-
ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की तैनाती मानक के अनुसार करने व साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - शशिकांत पांडेय, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें