बलिया। जिला के विकास के लिए 4.57 करोड की धनराशि शासन की ओर से दी गई है। वित्तीय वर्ष में पूर्वांचल विकास निधि के जिला अंश रूप में मिली यह रकम सड़क, इंटरलाकिंग, सीसी रोड आदि विकास कार्यों में खर्च की जाएगी। बजट मिलने के बाद जिले के विधायकों एवं एलएलसी से नए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिया जाएगा। जनपद के कुल सात विधानसभाओं के विधयाक और एक एमएलसी की ओर से विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया जाएगा। शासन ने पूर्वांचल विकास निधि का जिला अंश रिलीज कर दिया है। जिले के सातों विधायकों और एक एमएलसी को विकास कार्यों का प्रस्ताव देना है। यह कहा गया है कि पूर्वांचल विकास निधि से पहले की कोई योजना अधूरी है तो पहले उसके लिए धन दिया जाए। नई योजनाओं को बाद में स्वीकृत किया जाए। ऐसी योजनाएं जो एक वर्ष में पूरी हो जाएं उसे प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ही दो वर्ष में पूरी होने वाली योजना को लेने के निर्देश दिए गए हैं।