फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगोदाम चौराहे पर एनएच-31 जाम किया

विज्ञापन
जल निकासी सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते जन अधिकार मंच के सदस्य। संव? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विभिन्न मोहल्लो में जलनिकासी और बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में नगरवासियों ने मंगलवार को मालगोदाम चौराहे पर एनएच-31 जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट व नगर पालिका के ईओ ने एनएच के अधिकारियों से वार्ता के बाद तीन दिन के अंदर समस्या समाधान के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को दिए ज्ञापन में नागरिकों ने कहा कि एनएच-31 पर माल्देपुर से लेकर बहेरी व मालगोदाम होते हुए सतीश चंद्र कालेज तथा रविदास मंदिर तक बड़े-बड़े गड्ढे में बन गए है। इसमें बरसात का पानी घुटने भर लगा हुआ है। जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। काजीपुरा मार्ग को तत्काल रोलर से समतल किया जाए। इसके अलावा रामलीला मैदान से जलनिकासी, दवाओं का छिड़काव, एनसीसी तिराहा से कुंवर सिंह चौराहा होते हुए कटहल नाले तक बन रहे नाले के अलावा सतीश चंद्र कॉलेज के पास भी बन रहे नाले निर्माण में तेजी लाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि नगर की सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत की जाए। कदम चौराहे पर बने वाहन स्टैंड जो वर्तमान में मालगोदाम, आर्यसमाज रोड, एलआईसी रोड पर स्थापित हो रहा है, उसे तत्काल कार्रवाई करते हुए हटाया जाए। इस दौरान अतुल सिंह, सुनील परख, संतोष सिंह, अजय सिंह, सभासद ददन यादव, पल्लू जायसवाल, विनोद सिंह, हीरा लाल और धर्मेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें