फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मीना बाजार मेले में बिगड़ी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में साफ-सफाई के अभाव में पसरा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के मीना बाजार में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहने से दुकानदारों और मेले में आने वाले दर्शकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीना बाजार के चारों प्रमुख मार्गों पर दिनभर प्लास्टिक व अन्य कचरा बिखरा रहता है, जिससे होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से सुबह सफाई तो कराई जाती है, लेकिन उसके बाद पूरे दिन निकलने वाले कचरे को डालने के लिए कहीं भी कूड़ा पात्र (डस्टबिन) नहीं रखे गए हैं। परिणामस्वरूप लोग जहां-तहां मार्ग पर ही कचरा फेंक रहे हैं और कई दुकानदार भी अपनी दुकान के सामने का कचरा आगे रास्ते पर बढ़ा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें