फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प़ॉलीटेक्निक कालेज को चार करोड़ और मिले, जल्द लोकार्पण के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए कमर कस ली गई है। खास तौर से मुख्यमंत्री की ओर से घोषित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक इब्राहिमाबाद के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लगभग चार करोड रुपए की धनराशि और दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में इस पॉलिटेक्निक का निर्माण फरवरी 2020 में स्वीकृत किया गया था। लगभग 19.12 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस कॉलेज के लिए पूर्व में 13.34 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक के निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर पिछले दिनों अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। जांच के लिए पहुंची टीम ने आपेक्षित प्रगति न होने पर असन्तोष जताया था। 19.12 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण सीएंडडीएस करा रहा है। 31 दिसम्बर तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए। 10 दिन पहले हुए निरीक्षण में 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण मिला था, जबकि शासन ने पहले, दूसरे व तीसरे क़िस्त के रूप में लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया था। कार्यदायी संस्था के कर्मियों का कहना है कि प्रशासनिक भवन ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल, द्वितीय तल की ढलाई हो चुकी है। कार्यदायी संस्था जल्द निर्माण पूरा होने का दावा कर रही है वहीं, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कालेज के निर्माण कार्य में जानकर विलंब किया जा रहा है। निर्माण को गति देने के लिए शेष बचे लगभग पांच करोड़ में शासन की ओर से लगभग चार करोड़ की धनराशि और दी गई है। इस संबंध में जिला अर्थ संख्या अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि हम लोग कार्य की प्रगति देखने गए थे। कार्यदायी संस्था को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें