सीयर क्षेत्र के सैदपुरा, मसूरियां, बरवा रत्ती पट्टी, अहिरौली गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य एवं एक गांव क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव कराया गया। वहीं बूथ के आसपास पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान एहतियात के तौर पर तैनात थे। इस दौरान अहिरौली में 60, बरवा रत्ती पट्टी में 59, मसूरिया में 66 और सैदपुरा 63 फीसदी मतदान हुआ।
सीयर क्षेत्र के सैदपुरा, बरवा रत्ती पट्टी, मसूरियां एवं अहिरौली में सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। मध्यम गति से पूरे दिन मतदान होता रहा। शाम के समय बूथों पर वोट देने वालों की भीड़ लग गई। कई बार नोंकझोंक की स्थिति पैदा हुई। जिसे पुलिस बल ने समय रहते संभाल लिया।
वहीं अहिरौली के क्षेत्र पंचायत पद पर दो स्थानों से निर्वाचित विनय प्रकाश अंचल ने अहिरौली ग्राम सभा का बीडीसी पद छोड़ दिया था। जहां पर उपचुनाव कराया गया। यहां भी पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति कायम रही। बांसडीहरोडः दुबहर विकास खंड के ग्राम पंचायत टघरौली में रविवार को दो वार्डों में खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान पुरुष-महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आरओ, जिला विकास अधिकारी जगत नारायण राय ने बताया कि सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद रही।