फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम पंचायतों में मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के छह विकास खंडों के छह ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रत्याशियों की मृत्यु के कारण विलंबित हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत वहां रविवार को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही शनिवार को कुल 20 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। जबकि मतदान के दौरान संबंधित थाने की पुलिस के साथ- साथ आसपास थानों की फोर्स को भी तैनात किया गया। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए बीस सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इन ग्राम पंचायतों में करीब 16 हजार मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विकास खंड चिलकहर के ग्राम पंचायत बर्रेबोझ में तीन, विकास खंड नवानगर के ग्राम पंचायत बेलसड़ी में दो, विकास खंड दुबहड़ के ग्राम पंचायत अड़रा में तीन, विकास खंड सोहांव के ग्राम पंचायत मेड़वरा कला में दो, विकास खंड सीयर के ग्राम पंचायत तुर्तीपार में आठ, विकास खंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत बनरही में दो बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी बी. राम ने बताया कि मतदानकर्मियों के लिए हैंडवॉश, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स के साथ ही मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस के मानक के पालन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि इन पंचायतों में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की मृत्यु के कारण 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह द्वारा निरस्त कर दिया गया था। मतगणना का कार्य 11 मई को ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें