फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर मुख्तार के राजनीतिक शूटर : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार की देर शाम में पत्रकारों से बातचीत करते समय अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि ओमप्रकाश राजभर मुख्तार अंसारी के राजनीति शूटर बन रहे हैं। ऐसे शूटरों को 2022 के विधानसभा चुनाव में शूट कर जनता घर बैठा देगी।
विज्ञापन

अनिल राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नमाजवादियों से न घबराएं न बीजेपी घबराती है। नमाजवादियों ने देश के महापुरुषों की आत्मा को ठेस पहुंचाया है। देश का विभाजन करने वालों का जिस प्रकार महिमा मंडन किया जा रहा है जनता माकूल जवाब देगी। अबू आजमी के विवादित बयान पर कहा कि अखिलेश और सपा की भावना को अबू आजमी प्रमाणित कर रहे हैं। भाजपा 51 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। एक बार फिर एक तरफा बहुमत से हम सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें